नयी सरकार से बुजुर्गो की आशाएं

Updated at : 24 Jun 2014 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
नयी सरकार से बुजुर्गो की आशाएं

नयी सरकार से अन्य लोगों के साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी बड़ी आशाएं हैं. हम चाहते हैं कि सरकार बुजुर्गो की सुख-सुविधा, स्वास्थ्य-सेवा और महंगाई भत्ता को ध्यान में रख कर नीतियां बनाये, ताकि भागदौड़ की जिंदगी में भी उनका पूरा ख्याल रखा जा सके. 70 साल के ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को वर्ष में […]

विज्ञापन

नयी सरकार से अन्य लोगों के साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी बड़ी आशाएं हैं. हम चाहते हैं कि सरकार बुजुर्गो की सुख-सुविधा, स्वास्थ्य-सेवा और महंगाई भत्ता को ध्यान में रख कर नीतियां बनाये, ताकि भागदौड़ की जिंदगी में भी उनका पूरा ख्याल रखा जा सके. 70 साल के ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को वर्ष में एक बार अस्पतालों में हृदय, किडनी और हड्डी की जांच नि:शुल्क होनी चाहिए. वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य लाभ सेवा योजना भी शुरू की जानी चाहिए.

वृद्धावस्था के कारण ये लोग रेल द्वारा लंबी यात्रएं नहीं कर पाते हैं. अत: उनको देश के भीतर हवाई यात्र पर लगभग एक-तिहाई की छूट मिलनी चाहिये. बुजुर्गो को सालाना पांच लाख रुपये तक की कमाई पर आयकर छूट मिले. जो बेसहारा हैं, उन्हें आर्थिक मदद का प्रावधान हो. जो बच्चे अपने माता-पिता को बेसहारा छोड़ देते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानून बने.

राकेश पाठक, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola