ePaper

सबरीमाला मंदिर और रूढ़िवादी प्रथाएं

Updated at : 04 Jan 2019 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर और रूढ़िवादी प्रथाएं

आज मीडिया में सबरीमाला मंदिर में प्रथम बार प्रवेश करने में सफल रहीं दो महिलाओं की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुईं हैं. दोनों महिलाएं पुलिस संरक्षण में परंपरागत काले परिधान में अपना मुंह ढककर, प्रातः काल पिछले गेट से मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा करके वापस किसी अज्ञात जगह चली गयीं. इसके बाद […]

विज्ञापन

आज मीडिया में सबरीमाला मंदिर में प्रथम बार प्रवेश करने में सफल रहीं दो महिलाओं की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुईं हैं. दोनों महिलाएं पुलिस संरक्षण में परंपरागत काले परिधान में अपना मुंह ढककर, प्रातः काल पिछले गेट से मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा करके वापस किसी अज्ञात जगह चली गयीं. इसके बाद मंदिर को धो कर पवित्र करने का काम किया गया और पूरे केरल राज्य में इसका विरोध शुरू हो गया है.

जब सुप्रीम कोर्ट ने औरतों को भी दर्शन करने का आदेश पारित कर दिया है तो फिर उसका विरोध करना उचित नहीं. दुख की बात है कि 21वीं सदी में भी पुरातनकालीन, सड़ी-गली, अंधविश्ववासी और रूढ़िवादी बातों का महिमामंडन किया जा रहा है.

निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola