तपस्या से कम नहीं झारखंड में जीना

सांसारिक सुखों व मोह-माया का त्याग करके पहले ऋ षि-मुनि हिमालय की कंदराओं में तपस्या करते थे. अब ऐसी स्थिति झारखंड की बन गयी है. फर्क केवल इतना है कि वहां ऋ षिगण ठंड से ठिठुरते थे तो यहां आमजन गर्मी में झुलस रहे हैं. जीवन जीने की बुनियादी सुविधाओं से वंचित झारखंड की जनता […]
सांसारिक सुखों व मोह-माया का त्याग करके पहले ऋ षि-मुनि हिमालय की कंदराओं में तपस्या करते थे. अब ऐसी स्थिति झारखंड की बन गयी है. फर्क केवल इतना है कि वहां ऋ षिगण ठंड से ठिठुरते थे तो यहां आमजन गर्मी में झुलस रहे हैं. जीवन जीने की बुनियादी सुविधाओं से वंचित झारखंड की जनता यह सोचने पर विवश हो गयी है कि क्या उसे अनायास तपस्या का जीवन जीने के लिए मजबूर कर दिया गया है!
झारखंड के अधिकांश इलाकों में बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह से चरमरा गयी हैं. बिजली-पानी की जबरदस्त कमी से लोग बेहाल हैं. यह हाल राज्य के सभी ग्रामीण इलाकों का है. सरकार और प्रशासन केवल अखबारों में ही नजर आते हैं. सामने आने पर इनका भ्रष्टाचार और काहिली से लिथड़ा चेहरा रोंगटे खड़े कर देता है. इन दुश्वारियों के बीच यहां रहना क्या तपस्या से कम है?
डी कृष्णमोहन, राजधनवार, गिरिडीह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




