सरकार करे विचार

Updated at : 22 Nov 2018 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार करे विचार

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के पावन दिन को राज्य के पारा शिक्षकों ( शिक्षा मित्र) पर प्रशासन द्वारा लाठियां बरसाकर असंवेदनशीलता का परिचय दिया है. हमारे सर्वप्रिय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रगतिशील सोच पर रघुवर सरकार का यह रोड़ा अटकाना 2019 की झारखंड चुनाव की नजर से […]

विज्ञापन

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के पावन दिन को राज्य के पारा शिक्षकों ( शिक्षा मित्र) पर प्रशासन द्वारा लाठियां बरसाकर असंवेदनशीलता का परिचय दिया है.

हमारे सर्वप्रिय माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रगतिशील सोच पर रघुवर सरकार का यह रोड़ा अटकाना 2019 की झारखंड चुनाव की नजर से घातक साबित हो सकता है. इन शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन मिलना चाहिए. विद्यालयों की गतिशीलता इन शिक्षकों के कारण ही है. यह कोई ढकी-छुपी बात नहीं है कि ज्यादातर विद्यालय इनके ही द्वारा संचालित हो पा रहे हैं.

सरकारी शिक्षकों की कमी की क्षतिपूर्ति इन्हीं गुरुओं के द्वारा हो पा रही हैं. अगर इन शिक्षकों के कदम आहत होकर विचलित हो जाये, तो राज्य के 80 फीसदी से अधिक विद्यालयों पर ताले लटक जायेंगे. शिक्षकों को इनका संवैधानिक अधिकार देकर माननीय मुख्यमंत्री अपने गुरु के ऋण से भी मुक्त हो सकते हैं. सरकार इस मसले पर सहानुभूतिपूर्ण नजरिए से विचार करे.

देवेश कुमार देव, इसरी बाजार, गिरिडीह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola