जातिवाद को मिटाना जरूरी
Updated at : 30 Oct 2018 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

आजादी के 70 साल बाद भी जातिवाद देश की गंभीर समस्या है. जाति सामाजिक व्यवस्था का एक घटक है, इसमें कोई विवाद नहीं है, किंतु इसका राजनीतिक इस्तेमाल सही नहीं है. इससे समाज टूटता है और देश बिखरता-पिछड़ता है. हिंदू धर्म इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसमें सबसे अधिक जातीय विभाजन हुआ. इसके पीछे राजनीतिक […]
विज्ञापन
आजादी के 70 साल बाद भी जातिवाद देश की गंभीर समस्या है. जाति सामाजिक व्यवस्था का एक घटक है, इसमें कोई विवाद नहीं है, किंतु इसका राजनीतिक इस्तेमाल सही नहीं है.
इससे समाज टूटता है और देश बिखरता-पिछड़ता है. हिंदू धर्म इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसमें सबसे अधिक जातीय विभाजन हुआ. इसके पीछे राजनीतिक और कतिपय धार्मिक संगठनों की साजिश मुख्य कारक है.
दीर्घकाल से ही सांप्रदायिकता और जातिवाद राजनीतिक मुद्दा रहा है, लेकिन आजादी के बाद इसे और हवा मिली. राजनीतिक हित साधने के लिए कुछ लोगों ने राष्ट्रहित को भुलाकर जातीय गौरव को ही सब कुछ मान लिया है. इसलिए जरूरी है कि प्रबुद्ध समाज नेताओं के जातीय सम्मेलनों से अलग रहे, जाति की रक्षा करें, मगर जातिवाद का समर्थन न करे.
दिवाकर कुमार, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




