शिक्षा मंत्री के नाम एक पत्र

प्रभात खबर के माध्यम से आसन्न टेट पास प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में संभावित समस्याओं से अवगत कराते हुए कहना है कि सभी जिलों मे अपने-अपने स्तर से शिक्षक नियुक्ति प्रक्रि या चल रही है. एक आवेदक/आवेदिका से एकाधिक जिले में आवेदन लिया गया है. सुनने में आ रहा है कि सभी जिले के आवेदकों में […]
प्रभात खबर के माध्यम से आसन्न टेट पास प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में संभावित समस्याओं से अवगत कराते हुए कहना है कि सभी जिलों मे अपने-अपने स्तर से शिक्षक नियुक्ति प्रक्रि या चल रही है. एक आवेदक/आवेदिका से एकाधिक जिले में आवेदन लिया गया है. सुनने में आ रहा है कि सभी जिले के आवेदकों में से एकरूपता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है.
इसमें अच्छे मेधांक वाले आवेदक नियुक्ति के लिए एकाधिक जिले में चयनित हो जाएंगे. ऐसे में एक व्यक्ति एक ही जिले में योगदान दे पायेगा. उन्हें जिन-जिन दूसरे जिलों में चयनित किया जायेगा, वहां सारे पद रिक्त रह जायेंगे. और तो और, कोई प्रतीक्षा सूची भी नही आयेगी. ऐसे में कैसे 18000 शिक्षकों की नियुक्ति हो पायेगी? शिक्षा मंत्री को इस विषय में गंभीरता से सोचना होगा.
विकास ओझा, बहरागोड़ा, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




