रूस, चीन और भारत

Updated at : 26 Sep 2018 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
रूस, चीन और भारत

नयी दिल्ली लंबे समय से मॉस्को के साथ करीबी रिश्ते का आग्रही रहा है, मगर रूस और चीन के संबंध जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे लगता है कि मॉस्को पर नयी दिल्ली उतनी प्रभावी साबित नहीं हो रही है. भारत के एतराज के बावजूद पाकिस्तान के साथ रूस के रिश्ते परवान चढ़ रहे […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली लंबे समय से मॉस्को के साथ करीबी रिश्ते का आग्रही रहा है, मगर रूस और चीन के संबंध जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उससे लगता है कि मॉस्को पर नयी दिल्ली उतनी प्रभावी साबित नहीं हो रही है.
भारत के एतराज के बावजूद पाकिस्तान के साथ रूस के रिश्ते परवान चढ़ रहे हैं और मॉस्को अफगानिस्तान के मसले पर अपने सुर बदल रहा है. वह अब तालिबान के साथ बातचीत का मजबूत पक्षधर बन गया है. इतना ही नहीं, रूस ने भारत को सलाह दी है कि वह चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव’ को चुनौती न दे.
जिस तरह से विभिन्न मोर्चों पर चीन ने भारत के लिए चुनौतियां खड़ी की हैं, उन्हें देखते हुए अगले महीने जब रूसी राष्ट्रपति भारत में होंगे, तब चीन और रूस की बढ़ती नजदीकियों का मसला उनके साथ बातचीत के एजेडें में सबसे ऊपर होना चाहिए. यह अवसर होगा, जब नयी दिल्ली रूस के साथ अपने रिश्ते को मजबूती दे सकता है.
डाॅ हेमंत कुमार, गोराडीह, भागलपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola