लो फिर आया पर्यावरण दिवस!

आज विश्व पर्यावरण दिवस है. सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. लंबे-चौड़े भाषणों में पर्यावरण संरक्षण की नसीहतें दी जायेंगी. लेकिन जमीनी हकीकतों पर नजर डालें तो राजधानी रांची को पॉलीथीन मुक्त करने के सारे प्रयास फ्लॉप हो गये. न प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी दिखायी और न ही […]
आज विश्व पर्यावरण दिवस है. सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. लंबे-चौड़े भाषणों में पर्यावरण संरक्षण की नसीहतें दी जायेंगी. लेकिन जमीनी हकीकतों पर नजर डालें तो राजधानी रांची को पॉलीथीन मुक्त करने के सारे प्रयास फ्लॉप हो गये.
न प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी दिखायी और न ही इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर किसी सार्थक जनांदोलन का सृजन ही हो पाया. शहर के कई पेड़ आंधी-तूफान की भेंट चढ़ते जा रहे हैं तो कई पेड़ विज्ञापन बोर्ड-बैनरों-फ्लैक्स आदि की कीलों से धीमे जहर का शिकार हो रहे हैं. नये पौधरोपण का कहीं दर्शन नहीं हो रहा है. शहर का शो-पीस कांके रोड ‘प्रगति के पथ पर हरियाली की भेंट’ का एक उदाहरण बन चुका है. सड़कों-चौराहों पर दिन-उजाले में जलती बत्तियां किसी की नजर से छिपी नहीं हैं. लेकिन परवाह किसे है!
अजय झा, पिस्का मोड़, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




