टीम इंडिया की शानदार जीत

Updated at : 24 Aug 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
टीम  इंडिया  की  शानदार जीत

पहले दो टेस्ट मैचों में करारी हार के बाद नॉटिंघम के तीसरे टेस्ट में कोहली सेना को शानदार जीत मिली. इंग्लैंड को भारत ने 203 रनों की करारी शिकस्त दी. इस टेस्ट से पहले कुछ लोग कह रहे थे कि इंग्लैंड सभी टेस्टों में जीत हासिल कर भारतीय क्रिकेट टीम का सफाया कर देगा, लेकिन […]

विज्ञापन
पहले दो टेस्ट मैचों में करारी हार के बाद नॉटिंघम के तीसरे टेस्ट में कोहली सेना को शानदार जीत मिली. इंग्लैंड को भारत ने 203 रनों की करारी शिकस्त दी. इस टेस्ट से पहले कुछ लोग कह रहे थे कि इंग्लैंड सभी टेस्टों में जीत हासिल कर भारतीय क्रिकेट टीम का सफाया कर देगा, लेकिन कप्तान विराट कोहली की अविस्मरणीय बल्लेबाजी ने पांच टेस्टों की श्रृंखला को रोमांचक मोड़ पर ला दिया है. भारतीय टीम ने सीरीज में कमाल की वापसी की है.
पहले दो टेस्टों में भारतीय बल्लेबाजी नहीं चल पायी थी, लेकिन इस टेस्ट में कोहली के साथ पुजारा और रहाणे भी अच्छी बल्लेबाजी की. बुमराह ने भी कमाल की गेंदबाजी की. हार्दिक पांड्या बैटिंग और बॉलिंग दोनों में सफल रहे. इससे पूर्व विदेशी जमीन पर इतनी बड़ी जीत बहुत कम मिली है. यह श्रृंखला ऐतिहासिक होने जा रही है.
अनित कुमार राय टिंकू, बाघमारा, धनबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola