कांग्रेस की गलतियां न दोहराये भाजपा

Updated at : 03 Jun 2014 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की गलतियां न दोहराये भाजपा

कांग्रेस की गलतियां न दोहराये भाजपा नवनिर्वाचित नरेंद्र मोदी की सरकार में, चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों और अपराधी छवि के दागी नेताओं को शामिल नहीं किया जाना चाहिए था. मानव संसाधन विकास जैसे भारी-भरकम मंत्रालय की जिम्मेदारी एक इंटर पास को नहीं दी जानी चाहिए थी. अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस और भाजपा में […]

विज्ञापन

कांग्रेस की गलतियां न दोहराये भाजपा

नवनिर्वाचित नरेंद्र मोदी की सरकार में, चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों और अपराधी छवि के दागी नेताओं को शामिल नहीं किया जाना चाहिए था. मानव संसाधन विकास जैसे भारी-भरकम मंत्रालय की जिम्मेदारी एक इंटर पास को नहीं दी जानी चाहिए थी. अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं रह जायेगा. कांग्रेस की अगुवाईवाली यूपीए सरकार में भी ऐसी ही मनमानी चलती थी.

सोनिया गांधी ने जिसे जो चाहा, बनाया. भले ही उस व्यक्ति में अमुक पद की योग्यता हो या नहीं. यही वजह रही कि दस सालों तक चले कांग्रेस के इस खेल को जनता बरदाश्त नहीं कर सकी और उसके खिलाफ अपना जनादेश सुना दिया. अब जब जनता ने भाजपा को चुना है, तो उसे कांग्रेस की पिछली गलतियों से सबक लेना होगा, वरना अगला जनादेश उसके भी खिलाफ जा सकता है.

सुशील कुमार, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola