आदिवासियों से सीखने की जरूरत
Updated at : 09 Aug 2018 11:56 PM (IST)
विज्ञापन

सिर्फ आदिवासी दिवस मना कर न तो आदिवासियों का कल्याण हो सकता है, न ही उनकी संस्कृति व परंपरा को बचाया जा सकता है. आज जिस तरह से औद्योगिकीकरण के होड़ में जल, जंगल, जमीन का दोहन किया जा रहा है, विकास के नाम पर आदिवासियों की परंपरा व संस्कृति को गहरा चोट पहुंचा है. […]
विज्ञापन
सिर्फ आदिवासी दिवस मना कर न तो आदिवासियों का कल्याण हो सकता है, न ही उनकी संस्कृति व परंपरा को बचाया जा सकता है. आज जिस तरह से औद्योगिकीकरण के होड़ में जल, जंगल, जमीन का दोहन किया जा रहा है, विकास के नाम पर आदिवासियों की परंपरा व संस्कृति को गहरा चोट पहुंचा है. यह एक सच्चाई है कि पर्यावरण पर दीर्घकालिक असर पड़ा है. इसका न केवल मानव पर बल्कि विश्व पर प्रभाव आसानी से देखा जा सकता है.
पर्यावरण के साथ खेलना जितना आसान है पर्यावरण को संवारना उतनी ही कठिन चुनौती है. इस कड़ी में अगर आदिवासियों की ओर देखा जाये तो यह पता चलता है आदिवासियों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है. वे किस तरह से जल, जंगल व जमीन को अपनी परंपरा व संस्कृति के साथ जोड़कर प्रकृति का संरक्षण करते हैं, बल्कि उसे बिना नुकसान पहुंचाये प्राकृतिक संसाधन का उचित उपयोग भी कर रहे हैं.
दीपक कुमार दास, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




