गंगा-जमुनी तहजीब बनी रहे

Updated at : 31 Jul 2018 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा-जमुनी तहजीब बनी रहे

देश के कुछ राज्यों में बीफ पर पूरी तरह पाबंदियां लगी दी गयी हैं. अगर इसके बाद भी एक समुदाय के कुछ लोग जबरन गोकशी पर उतारू हैं, तो वे कानून का सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं और वे निश्चित रूप से दंड के भागी हैं. सामाजिक दृष्टि से भी उनका ऐसा करना सही नहीं […]

विज्ञापन
देश के कुछ राज्यों में बीफ पर पूरी तरह पाबंदियां लगी दी गयी हैं. अगर इसके बाद भी एक समुदाय के कुछ लोग जबरन गोकशी पर उतारू हैं, तो वे कानून का सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं और वे निश्चित रूप से दंड के भागी हैं. सामाजिक दृष्टि से भी उनका ऐसा करना सही नहीं है, मगर इसका मतलब यह भी नहीं है कि कुछ लोग गोरक्षों की टोलियां बनाकर एक मासूम जानवर की हिफाजत में किसी इंसान की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दें.
ऐसा करना भी कानूनी और सामाजिक दृष्टि से गलत है. कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो, मगर हम कानून को हाथ में नहीं ले सकते. कानून हाथ में लेना और किसी को मॉबलिंचिंग का शिकार बनाना भी कानून का उल्लंघन ही तो है. हमारी कानूनी-सामाजिक व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि दोनों ही किस्म के लोग कानून से डरें, ताकि मुल्क की गंगा-जमुनी तहजीब बची रहे. वरना दुनिया अपनी तेज रफ्तार से अपनी कामयाबियों की राह बढ़ती चली जायेगी और हम एक अलग किस्म की लड़ाई में गुमराह होते रह जायेंगे.
शादाब इब्राहिमी, ब्राम्बे, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola