युवाओं पर हो फोकस
Updated at : 04 Jul 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

वह दिन दूर नहीं जब एक बार फिर लोग अपने अधिकार, सम्मान तथा विकास के लिए जन आंदोलन करेंगे. आज की युवा पीढ़ी की सबसे बड़ी चिंता भविष्य को लेकर है. उनके भविष्य पर राजनेता राजनीतिक खेल खेलने से बाज नहीं आ रहे है. वे कहते हैं कि युवाओं के लिए बहुत कुछ लेकर आ […]
विज्ञापन
वह दिन दूर नहीं जब एक बार फिर लोग अपने अधिकार, सम्मान तथा विकास के लिए जन आंदोलन करेंगे. आज की युवा पीढ़ी की सबसे बड़ी चिंता भविष्य को लेकर है. उनके भविष्य पर राजनेता राजनीतिक खेल खेलने से बाज नहीं आ रहे है.
वे कहते हैं कि युवाओं के लिए बहुत कुछ लेकर आ रहे हैं, परंतु सवाल उठता है कब? आखिर कब वे युवाओं के समस्याओं का समाधान करेंगे? युवाओं में आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं साबित कर रही हैं कि युवाओं को ध्यान में रख कर शुरू की गयी सरकार की सभी योजनाएं विफल हो रही हैं. जब युवाओं का भविष्य ही संकट में होगा, तो देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना बेमानी होगी.
अत: सभी राजनीतिक दलों व नेताओं से आग्रह है कि वे बयानबाजी बंद कर युवाओं की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करें, तभी अपना देश विकसित देशों की श्रेणी में आ पायेगा.
मनी भूषण, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




