पानी का संरक्षण जरूरी
Updated at : 29 Jun 2018 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

देश में माॅनसून आगमन अच्छी तरह से हुआ है. मानसून आते ही जल आपूर्ति अच्छी होने लगी है. लेकिन लोग भूल गये कि कुछ ही दिन पहले यानी तपती गर्मी में पूरे देश में पानी का क्या हाल था. हर जगह पानी के लिए हाहाकार मचा था. चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे थे. लोगों […]
विज्ञापन
देश में माॅनसून आगमन अच्छी तरह से हुआ है. मानसून आते ही जल आपूर्ति अच्छी होने लगी है. लेकिन लोग भूल गये कि कुछ ही दिन पहले यानी तपती गर्मी में पूरे देश में पानी का क्या हाल था. हर जगह पानी के लिए हाहाकार मचा था. चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे थे. लोगों ने उस समय पानी के महत्व को समझा और जागरूकता भी फैलाई. पर जैसे ही माॅनसून आते ही पानी की आपूर्ति शुरू हुई, लोग फिर अपने कर्तव्य को भूलने लगे हैं.
पानी का संरक्षण करना बहुत जरूरी है. माॅनसून में हर जगह पानी होता है. अनुपयोगी पानी नदी से होते हुए समुद्र में चला जाता है. इसलिए लोगों को पानी के महत्व को समझ कर पानी के संरक्षण में जुट जाना चाहिए ताकि अगली गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत न हो.
निलेश मेहरा, मधुपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




