मैट्रिक की कॉपियों का गायब होना चिंताजनक

Updated at : 25 Jun 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक की कॉपियों का गायब होना चिंताजनक

शिक्षा विभाग की नाकामी से छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर है. बिना रजिस्टर्ड विद्यार्थी को टॉप कराने के साथ संगीत की जानकारी नहीं होने पर भी बेहतर अंक दे देने का दाग बिहार बोर्ड पर लग चुका है. हाल के दिनों में गोपालगंज में माध्यमिक परीक्षा की हजारों कॉपियां गायब हो गयी हैं. इस पर […]

विज्ञापन

शिक्षा विभाग की नाकामी से छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर है. बिना रजिस्टर्ड विद्यार्थी को टॉप कराने के साथ संगीत की जानकारी नहीं होने पर भी बेहतर अंक दे देने का दाग बिहार बोर्ड पर लग चुका है. हाल के दिनों में गोपालगंज में माध्यमिक परीक्षा की हजारों कॉपियां गायब हो गयी हैं. इस पर बोर्ड का कहना है कि कॉपियों की जांच हो चुकी है, इसलिए रिजल्ट प्रकाशन में कोई दिक्कत नहीं है. बोर्ड अध्यक्ष को यह भी बताना चाहिए कि कॉपी ईमानदारी से चेक हुई है या नहीं. इसमें कोई लापरवाही नहीं हुई है. एक सवाल यह है कि यदि ईमानदारी से कॉपियों की जांच की गयी तो इन्हें गायब करने की क्या जरूरत थी. इसमें कहीं-न- कहीं घालमेल जरूर हुआ है. इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है. इस मामले की ईमानदारी से जांच कर दोषी को सजा दिलानी चाहिए.

टीपू चौधरी, बल्लीपुर, (समस्तीपुर)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola