दंड विधान में बदलाव हो

Updated at : 19 Apr 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
दंड विधान में बदलाव हो

यह मात्र उन्नाव और कठुआ कांड से उपजा रोष नहीं है. कई दशकों से बलात्कार एक गंभीर समस्या बनी हुई है, किंतु अब जनता सुरक्षा चाहती है. लोकतंत्र में लोक ही सुरक्षित न हो, तो तंत्र का क्या औचित्य है. हमारे कानून निर्माताओं को इस बदली हुई परिस्थिति में अंग्रेजों के पुराने कानूनों और दंड […]

विज्ञापन
यह मात्र उन्नाव और कठुआ कांड से उपजा रोष नहीं है. कई दशकों से बलात्कार एक गंभीर समस्या बनी हुई है, किंतु अब जनता सुरक्षा चाहती है. लोकतंत्र में लोक ही सुरक्षित न हो, तो तंत्र का क्या औचित्य है.
हमारे कानून निर्माताओं को इस बदली हुई परिस्थिति में अंग्रेजों के पुराने कानूनों और दंड विधानों पर गंभीरता से मंथन करना चाहिए. आज समाज बदल गया है. अपराध का स्वरूप और अपराधी का मिजाज बदल गया है.
कोई भी कानून या दंड विधान तभी सार्थक कही जा सकती है, जब वह अपराध विशेष को रोकने में सफल हो. बलात्कारियों को मानव की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता. हमारी बेटियां, बहनें तभी सुरक्षित अनुभव करेंगी, जब समाज ऐसे दरिंदों का पक्ष लेना छोड़ कर, उनके लिये फांसी की मांग करे.
कोई अगर सिर्फ इसलिए किसी अपराधी का समर्थन करता है, क्योंकि वो अपनी जाति या धर्म का है, तो वह अपराध को बढ़ावा देता है. बात सिर्फ हमारी बेटियों की सुरक्षा की नहीं है, बल्कि हमारी बेटियों के भविष्य की भी है.
प्रदीप कुमार रजक, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola