प्रमाण पत्रों को जल्द बनाएं

Updated at : 19 Apr 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमाण पत्रों को जल्द बनाएं

एक अभियान चलाकर राज्य में जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन लिया गया था. लेकिन राज्य के सभी जिलों में प्रमाण पत्र बनाने की गति बहुत धीमी है. इसका कारण यह है कि उच्चाधिकारी द्वारा प्रखंडों में नियुक्त कंप्यूटर आॅपरेटरों को दूसरे कामों में नियुक्त कर दिया गया है और आॅपरेटरों […]

विज्ञापन

एक अभियान चलाकर राज्य में जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन लिया गया था. लेकिन राज्य के सभी जिलों में प्रमाण पत्र बनाने की गति बहुत धीमी है.

इसका कारण यह है कि उच्चाधिकारी द्वारा प्रखंडों में नियुक्त कंप्यूटर आॅपरेटरों को दूसरे कामों में नियुक्त कर दिया गया है और आॅपरेटरों को काम जल्द निपटाने का कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है जिसके कारण वे मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं.

प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए कई मैट्रिक और इंटर के छात्र भी हैं जिन्हें अब इन प्रमाण-पत्रों की आवश्यकता होगी. इसलिए उच्चाधिकारियों से आग्रह है कि अधिक संख्या में कंप्यूटर आॅपरेटरों को इन प्रमाणपत्रों को बनाने में नियुक्त कर उनकी भी जवाबदेही तय की जाये ताकि कम समय में ही कार्य पूर्ण हो और आवेदकों को प्रमाण पत्र मिल जाये.

अनमोल प्रकाश, रांची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola