बगैर शिक्षक छात्रों की तलाश

Updated at : 16 Apr 2018 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
बगैर शिक्षक छात्रों की तलाश

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को सुलभ शिक्षा उपलब्ध करने के उद्देश्य से राज्य में नये हाइस्कूल और प्लस टू स्कूल खोल तो दिये गये, परंतु ये स्कूल अब भी बगैर शिक्षक के संचालित हो रहे हैं. चार – पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति […]

विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को सुलभ शिक्षा उपलब्ध करने के उद्देश्य से राज्य में नये हाइस्कूल और प्लस टू स्कूल खोल तो दिये गये, परंतु ये स्कूल अब भी बगैर शिक्षक के संचालित हो रहे हैं. चार – पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर पायी है. इन विद्यालयों में जिन छात्रों ने नामांकन लिया है, वे भगवान भरोसे पढ़ रहे हैं. विडंबना यह कि सरकार अब ऐसे विद्यालयों को बंद करने चली है, जिनमें 200 से कम बच्चे हैं.
उन्हें बंद करने का फरमान जारी कर दिया गया है. गौर करनेवाली बात यह है. जिन स्कूलों में शिक्षक पदस्थापित होने के बाद भी बच्चे कम हैं, उन्हें बंद करने की बात समझ में आती है, लेकिन जिन स्कूलों को खोले जाने के बाद एक भी शिक्षक की नियुक्ति ही नहीं की गयी, उन्हें बंद का औचित्य क्या है?
आखिर वैसे स्कूलों में छात्र नामांकन ही क्यों करायेंगे, जहां शिक्षक ही नहीं हैं? सरकार को अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए.
युगल किशोर पंडित, गिरिडीह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola