मुखिया भी लें प्रेरणा

Updated at : 13 Feb 2018 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया भी लें प्रेरणा

देश में चल रहे सबसे बड़े अभियान ‘स्वच्छता अभियान’ को सफल बनाने में भारतीय पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसने हर दिन कोई-न-कोई गांव, पंचायत , प्रखंड या जिले में बनाये गये शौचालय को ढूंढ निकाला और आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास लगातार करते रहे हैं. कल ही एक अखबार में सिमडेगा (झारखंड) […]

विज्ञापन

देश में चल रहे सबसे बड़े अभियान ‘स्वच्छता अभियान’ को सफल बनाने में भारतीय पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान है, जिसने हर दिन कोई-न-कोई गांव, पंचायत , प्रखंड या जिले में बनाये गये शौचालय को ढूंढ निकाला और आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास लगातार करते रहे हैं.

कल ही एक अखबार में सिमडेगा (झारखंड) की ब्रांड एंबेसडर बनी दोरोथिया केरकेट्टा की शौचालय निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को पढ़ते हुए प्रेरित हुआ. ऐसे में मेरा सवाल कुछ मुखिया, ग्राम पंचायतों और अधिकारियों से है कि जब हम आम लोग अखबार पढ़ के प्रेरित हो जाते हैं, तो आप लोग क्यों नहीं? आप क्यों नहीं चाहते कि मेरे गांव के हर घर में शौचालय हो? मेरा भी गांव, प्रखंड व जिला का नाम स्वच्छता में उत्कृष्ट पायदान पर हो? अगर आप प्रेरित होंगे, तो सूरत बदलते देर नहीं लगेगी.

मनीष राजन किसगो, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola