एचइसी का निजीकरण क्यों
Updated at : 12 Feb 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

एचइसी को मदर कंपनी के नाम से भी जाना जाता है. एचइसी ने कई दशकों से देश के निर्माण में अपना अतुलनीय सहयोग किया है. केंद्रीय मंत्री का यह संकेत कि एचइसी को निजी हाथों में देने की तैयारी चल रही है, सरकारी तंत्र की अक्षमता दर्शाता है और सरकार के निजीकरण की मानसिकता का […]
विज्ञापन
एचइसी को मदर कंपनी के नाम से भी जाना जाता है. एचइसी ने कई दशकों से देश के निर्माण में अपना अतुलनीय सहयोग किया है. केंद्रीय मंत्री का यह संकेत कि एचइसी को निजी हाथों में देने की तैयारी चल रही है, सरकारी तंत्र की अक्षमता दर्शाता है और सरकार के निजीकरण की मानसिकता का विस्तार है.
जरा गौर करें कि देश के उत्कृष्ट अस्पताल, अंतरिक्ष अनुसंधान या प्रौद्योगिकी संस्थानों की बात करें, तो क्रमश: एम्स, इसरो और आइआइटी ध्यान में आते हैं, जो सरकारी हैं और अपने आप में उत्कृष्ट हैं. फिर बाकी के बिगड़ते संस्थानों के तंत्र को ठीक करने के बजाय उनका निजीकरण ही क्यों? सरकार अपने आप को अक्षम क्यों बतलाती है? निजी कंपनियों के पास ऐसी कौन सी घुट्टी है, जो सरकार के पास नहीं? सरकार भी अनेक मुद्दों पर जब विफल साबित होती है, तो उनका निजीकरण क्यों नहीं किया जाता? ऐसा लगता है कि सरकार एचइसी की जमीनों पर कब्जा कर वहां होने वाले निर्माण कार्यों का ठेका निजी कंपनियों को बांटना चाहती है, जैसा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर यह जारी है.
कृष्णा मोहन, धुर्वा, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




