मोदीकेयर एक बड़ी सौगात है

Updated at : 06 Feb 2018 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
मोदीकेयर एक बड़ी सौगात है

मोदी सरकार ने अपने आखिरी पूर्ण बजट में 10 करोड़ गरीब भारतीय परिवारों यानी करीब 50 करोड़ लोगों को पांच लाख के स्वास्थ्य बीमा के रूप में सामाजिक सुरक्षा की छतरी प्रदान करने की जो पहल की है, वह स्वागत योग्य है. कहना न होगा कि यह ग्रामीण भारत को मोदीकेयर के रूप में एक […]

विज्ञापन
मोदी सरकार ने अपने आखिरी पूर्ण बजट में 10 करोड़ गरीब भारतीय परिवारों यानी करीब 50 करोड़ लोगों को पांच लाख के स्वास्थ्य बीमा के रूप में सामाजिक सुरक्षा की छतरी प्रदान करने की जो पहल की है, वह स्वागत योग्य है. कहना न होगा कि यह ग्रामीण भारत को मोदीकेयर के रूप में एक बड़ी सौगात है.
अगर किसी गरीब का पांच लाख रुपये तक का इलाज सरकार की इस तरह की किसी योजना से मुफ्त होना संभव हो सके, तो यह भारत में सामाजिक सुरक्षा का सबसे बड़ा कदम कहा जायेगा. इलाज की चिंता से मुक्त हो जाने पर किसानों, छोटे कामगारों की कार्यक्षमता में इजाफा होगा, जिससे अंततः देश में खुशहाली आयेगी.
यद्यपि इस महत्वाकांक्षी योजना को जमीन पर उतारना उतना आसान नहीं होगा. दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना पर बजट के छोटे भाग में सारे सवालों के जवाब नहीं हैं. देखना होगा कि कितनी तत्परता और पारदर्शिता के साथ सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतार पाती है.
चंदन कुमार, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola