भारतीयों को लूट रही हैं विदेशी कंपनियां

Updated at : 25 Jan 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीयों को लूट रही हैं विदेशी कंपनियां

आज भी हमारा देश आजाद नहीं हैं. मेरा संकेत आर्थिक व सांस्कृतिक गुलामी की ओर है. इसमें हम शिक्षा को भी जोड़ सकते हैं. मुझे ऐसा लगता है कि ये गुलामी उस गुलामी से कहीं अधिक हानिकारक है, जिससे हमने स्वतंत्रता पायी थी. परंतु, यह गुलामी भी उसी गुलामी की उपज है. यह एक मानसिक […]

विज्ञापन
आज भी हमारा देश आजाद नहीं हैं. मेरा संकेत आर्थिक व सांस्कृतिक गुलामी की ओर है. इसमें हम शिक्षा को भी जोड़ सकते हैं. मुझे ऐसा लगता है कि ये गुलामी उस गुलामी से कहीं अधिक हानिकारक है, जिससे हमने स्वतंत्रता पायी थी. परंतु, यह गुलामी भी उसी गुलामी की उपज है. यह एक मानसिक गुलामी है, जो दिन पर दिन हमारे देश, समाज व हमारे चरित्र को खोखला कर रही है.
यदि हम बातें करें आर्थिक गुलामी कि तो यहां पर हम पूर्ण रूप से गुलाम हो चुके हैं. आज भारत को न जाने कितनी ही विदेशी कंपनियां लुटने का कार्य कर रही हैं और हमारे देश के लोगों का प्रयोग करके हमारे ही घर में डाका डाल रही है. मैं लोगों से अपील करता हूं कि कोई भी विदेशी कंपनी का उत्पाद न खरीदें और अपने देश को आर्थिक गुलाम होने से बचाएं.
श्रीराम, पंचदेवरी (गोपालगंज)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola