चीन समझे, यह युद्ध नहीं, शांति का है युग
Updated at : 30 Oct 2017 2:37 AM (IST)
विज्ञापन

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं महासभा में राष्ट्रपति शी जिनपिंग का न सिर्फ शक्ति एवं कार्यकाल बढ़ा, बल्कि वह माओत्से तुंग और देंग जियाओपिंग के समक्ष हो गये. महासभा में उन्होंने साढ़े तीन घंटे तक भाषण दिया और देश एवं सैनिकों का गुणगान किया. उन्हें युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा. ऐसा लग रहा […]
विज्ञापन
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं महासभा में राष्ट्रपति शी जिनपिंग का न सिर्फ शक्ति एवं कार्यकाल बढ़ा, बल्कि वह माओत्से तुंग और देंग जियाओपिंग के समक्ष हो गये. महासभा में उन्होंने साढ़े तीन घंटे तक भाषण दिया और देश एवं सैनिकों का गुणगान किया. उन्हें युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा.
ऐसा लग रहा था, मानो वह 20वीं सदी के विश्वयुद्धों के समय के शासक हों, जबकि हम शांति के दौर में आ चुके हैं. ऐसे समय युद्ध, खेमेबाजी एवं साम्यवाद की बात करना ठीक नहीं है. यह समय भुखमरी एवं बीमारी से लड़ने तथा पूरे विश्व को मिलकर पूर्व की गलतियों को सुधारने का है. चीनी नेता के विचार बेशक उनका अंदरूनी मामला है, मगर यह विश्व के नीतिनिर्धारकों के काम में जरूर खलल डालेगा.
जंग बहादुर सिंह, इमेल से.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




