आखिर कब रुकेगा हत्याओं का सत्र ?
Updated at : 19 Oct 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

लुधियाना (पंजाब) में संघ की शाखा के मुख्य शिक्षक की हत्या कर दी गयी. देश भर में संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या का सत्र चल रहा है. केंद्र में सत्ता में होने के बावजूद भी ऐसी वारदात को रोकने के लिए सख्त कदम उठाये जा रहे है, ऐसा नहीं दिखता. देश में केरल […]
विज्ञापन
लुधियाना (पंजाब) में संघ की शाखा के मुख्य शिक्षक की हत्या कर दी गयी. देश भर में संघ व भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या का सत्र चल रहा है.
केंद्र में सत्ता में होने के बावजूद भी ऐसी वारदात को रोकने के लिए सख्त कदम उठाये जा रहे है, ऐसा नहीं दिखता. देश में केरल राज्य में भाजपा, संघ कार्यकर्ताओं की सबसे अधिक हत्याएं हुई हैं. ऐसा लगता है कि वहां कानून का राज ही नहीं है. हत्यारों को किसी का डर नहीं है.
सिर्फ कार्यकर्ताओं की हत्या के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इन हत्याओं को अंजाम देने वालों की पकड़ की संख्या का पता नहीं. केरल की सरकार इसको गंभीरता से नहीं ले रही है, तो केंद्र को अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए.
अमित पडियार, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




