भूख और हमारा समाज
Updated at : 19 Oct 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड के सिमडेगा जिला से एक बच्ची की भूख से मौत की खबर अपने आप में दिल को दहला देने वाली है. आधार कार्ड के नहीं रहने के कारण उसके परिवार को राशन कार्ड पर मिलने वाले अनाज की आपूर्ति बंद कर दी गयी थी. घर में अनाज नहीं था और अनाज के बिना खाना […]
विज्ञापन
झारखंड के सिमडेगा जिला से एक बच्ची की भूख से मौत की खबर अपने आप में दिल को दहला देने वाली है. आधार कार्ड के नहीं रहने के कारण उसके परिवार को राशन कार्ड पर मिलने वाले अनाज की आपूर्ति बंद कर दी गयी थी.
घर में अनाज नहीं था और अनाज के बिना खाना भी नहीं बन रहा होगा. आजादी के 70 साल के बाद भी भूख से किसी की मौत हो, यह पूरे समाज और राज्य के लिए शर्म की बात है.
बीमारी के कारण मौत की बात सामने आ रही है. सरकार ने तुरंत जांच के आदेश दे दिये हैं. सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि कम से कम भूख से किसी की मौत नहीं हो. भोजन मनुष्य की मौलिक आवश्यकता है और हरेक नागरिक को यह उपलब्ध होनी चाहिए.
युगल किशोर, रांची, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




