मानसिकता बदलने की जरूरत है
Updated at : 18 Oct 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश सरकार ने मुगल वंश के कारण विश्व विरासत की सूची में शामिल ताजमहल को पर्यटन सूची से हटा दिया और संपूर्ण इतिहास को बदलने की वकालत की है. सरकार के अनुसार मुगल वंश के शासक आक्रांता थे और उन्होंने भारतीयों पर अत्याचार किया था. आक्रांता तो सिकंदर भी था, जो हिंदू शासकों के आमंत्रण […]
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश सरकार ने मुगल वंश के कारण विश्व विरासत की सूची में शामिल ताजमहल को पर्यटन सूची से हटा दिया और संपूर्ण इतिहास को बदलने की वकालत की है. सरकार के अनुसार मुगल वंश के शासक आक्रांता थे और उन्होंने भारतीयों पर अत्याचार किया था. आक्रांता तो सिकंदर भी था, जो हिंदू शासकों के आमंत्रण पर कई मंदिरों को लूटा था.
इसी तरह अंग्रेजों ने कई स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी के साथ कई तरह की यातना देने का काम किया था. अंग्रेजों द्वारा निर्मित कई भवन देश की रीढ़ हैं. पर ताजमहल तो प्यार और मुहब्बत का प्रतीक है. इसका विरोध करनेवालों को विदेशी मीडिया ने एक छोटी और ओछी सोच करार दिया है. अत: माननीयों से आग्रह है कि दुराग्रह सोच से बचिए ताकि जगहंसाई न हो.
अनमोल रंजन,रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




