दहेज प्रथा मिटाने की शपथ लें

Updated at : 05 Oct 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज प्रथा मिटाने की शपथ लें

समाज से गंदगी को मिटाने के लिए केवल स्वच्छता अभियान की नहीं, बल्कि दहेज जैसी कुप्रथा को मिटाने की भी जरूरत है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने दो अक्टूबर से बिहार को बाल-विवाह और दहेज प्रथा से मुक्त करने के महाअभियान की शुरुआत की. प्रधानमंत्री को चाहिए कि वे इसे […]

विज्ञापन
समाज से गंदगी को मिटाने के लिए केवल स्वच्छता अभियान की नहीं, बल्कि दहेज जैसी कुप्रथा को मिटाने की भी जरूरत है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने दो अक्टूबर से बिहार को बाल-विवाह और दहेज प्रथा से मुक्त करने के महाअभियान की शुरुआत की.
प्रधानमंत्री को चाहिए कि वे इसे पूरे देश में लागू करें क्योंकि ऐतिहासिक फैसले लेने की हिम्मत उनमें भरपूर है. आज देश को सिर्फ बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की ही नहीं, दहेज हटाओ-बेटी बचाओ अभियान की भी जरूरत है. बेटियों को लिखा-पढ़ा कर सामर्थ्यवान बनाने के बाद भी वो दहेजलोभियों के हाथों बच नहीं पाती. स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसके लिए आगे आना होगा और अपने कार्यक्षेत्र में अभियान चलाना होगा. राज्य सरकारों को भी पहल करनी होगी.
पारो शैवलिनी, आसनसोल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola