बीएसएफ पर हमला, सुरक्षा में चूक

Updated at : 05 Oct 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएफ पर हमला, सुरक्षा में चूक

श्रीनगर में बीएसएफ कैंप पर हमला सुरक्षा में एक बड़ी चूक है. वह भी तब, जब एयरपोर्ट उसके नजदीक हो. क्योंकि एयरपोर्ट पर अगर आतंकी घुस जाते, तो बड़ी कीमत भारत सरकार को चुकानी पड़ती. कोई फ्लाइट भी हाइजैक हो सकता था. 18 साल पहले कंधार कांड में हाइजैक के बदले आतंकियों को छुड़ाया गया […]

विज्ञापन
श्रीनगर में बीएसएफ कैंप पर हमला सुरक्षा में एक बड़ी चूक है. वह भी तब, जब एयरपोर्ट उसके नजदीक हो. क्योंकि एयरपोर्ट पर अगर आतंकी घुस जाते, तो बड़ी कीमत भारत सरकार को चुकानी पड़ती. कोई फ्लाइट भी हाइजैक हो सकता था. 18 साल पहले कंधार कांड में हाइजैक के बदले आतंकियों को छुड़ाया गया था.
एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि सीमा पर सुरक्षा में तैनात सिपाही ही अगर सुरक्षित नहीं हैं, तो हमारे देशवासी कैसे सुरक्षित रह सकते हैं. जरूरत है एलर्ट रहने की. जम्मू कश्मीर में अक्सर हालात बेहतर नहीं रहते हैं. अब हम अपने और जवानों को नहीं खोना चाहते. सरकार को आतंकवादियों के साथ नरम रुख नहीं अपनाना चाहिए.
पालूराम हेंब्रम, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola