प्रशासन का विरोधाभास

बनारस में बीएचयू की छात्राएं अपने साथ हो रही छेड़खानियों का खुल कर विरोध कर रही हैं और उन पर प्रशासन ने लाठीचार्ज करवा दिया. कुछ दिनों पहले ही यूपी पुलिस द्वारा एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर पूरे प्रदेश में अभियान चलाया गया था. अब एक तरफ छेड़खानी का विरोध करने पर लाठीचार्ज और […]
बनारस में बीएचयू की छात्राएं अपने साथ हो रही छेड़खानियों का खुल कर विरोध कर रही हैं और उन पर प्रशासन ने लाठीचार्ज करवा दिया. कुछ दिनों पहले ही यूपी पुलिस द्वारा एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर पूरे प्रदेश में अभियान चलाया गया था. अब एक तरफ छेड़खानी का विरोध करने पर लाठीचार्ज और दूसरी तरफ प्रेमी जोड़ों को खोज-खोज कर उनके विरुद्ध अभियान चलाना व प्रताड़ित करना, इनमें ही विरोधाभास हैं.
प्रशासन दोनों ही जगहों पर कन्फ्यूज्ड दिखता है. ऐसा इसलिए है कि पुलिसवाले तो सिर्फ आज्ञा का पालन करना जानते हैं. निर्णय करनेवाले तो सरकार में ऊंचे पदों आसीन हैं. इनमें तालमेल होना जनता के हित में बहुत जरूरी है.
सीमा साही, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




