छात्रों का हित सोचें
Updated at : 25 Sep 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

अजीब विडंबना है कि झारखंड में छात्रों के पास परीक्षा में बैठने का ठौर-ठिकाना नहीं होता है. यहां नियुक्तियां साल-सालभर तक लटकी रहती हैं, लेकिन अब नियुक्ति करनेवाले बोर्ड सक्रिय हो गये हैं. बेशक, यह स्वागत योग्य कदम है, लेकिन इनके एकाएक सक्रिय हो जाने की वजह से इसका खामियाजा भी झारखंडी छात्रों को ही […]
विज्ञापन
अजीब विडंबना है कि झारखंड में छात्रों के पास परीक्षा में बैठने का ठौर-ठिकाना नहीं होता है. यहां नियुक्तियां साल-सालभर तक लटकी रहती हैं, लेकिन अब नियुक्ति करनेवाले बोर्ड सक्रिय हो गये हैं.
बेशक, यह स्वागत योग्य कदम है, लेकिन इनके एकाएक सक्रिय हो जाने की वजह से इसका खामियाजा भी झारखंडी छात्रों को ही भुगतना पड़ेगा. एक तरफ जेपीएससी की परीक्षा सात से 11 नवंबर तक प्रस्तावित है, वहीं दूसरी तरफ जेएसएससी की परीक्षा 29 अक्तूबर से 26 नवंबर तक ली जायेगी. ऐसे में बहुत सारे छात्रों का कोई एक एक्जाम छूट जायेगा और फिर बाहरी छात्र इस मौके को भुना लेंगे. इस बारे में सरकार को छात्रों के हित में ठोस कदम उठाना चाहिए.
शाहिद राज, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




