कंगना का बेबाक अंदाज

Updated at : 07 Sep 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
कंगना का बेबाक अंदाज

एक टीवी शो में आकर कंगना ने जो बेबाक अंदाज दिखाया, वह काबिले तारीफ है. हर सवाल और आलोचना का उन्होंने खुले दिल से जवाब दिया. उन्होंने इंडस्ट्री में कई लोगो से बैर मोल लिया है. फिर भी वह अडिग हैं. छोटे-से-छोटे कस्बों में भी प्रतिभा छुपी हुई है, पर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के चलते […]

विज्ञापन

एक टीवी शो में आकर कंगना ने जो बेबाक अंदाज दिखाया, वह काबिले तारीफ है. हर सवाल और आलोचना का उन्होंने खुले दिल से जवाब दिया. उन्होंने इंडस्ट्री में कई लोगो से बैर मोल लिया है. फिर भी वह अडिग हैं.

छोटे-से-छोटे कस्बों में भी प्रतिभा छुपी हुई है, पर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के चलते उनके सपने कहीं खो जाते है. कंगना ने इसके खिलाफ आवाज उठायी. कास्टिंग काउच और लिंग भेद के मामले में भी उन्होंने खुल कर विचार रखे. जो लोग सपने देखते हैं, उन्हें कंगना से यह जरूर सीखना चाहिए कि आप अपने मुकाम पाने के लिए जिद नहीं करोगे, तो आपको कुछ नहीं मिलेगा. आप में कुछ पाने की जिद है, तो आपकी राह कोई नहीं नहीं रोक सकता.

डॉ शिल्पा जैन सुराणा, तेलंगाना, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola