महिला टीम को दिल से सलाम
Updated at : 25 Jul 2017 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

महिला क्रिकेट टीम भले ही फाइनल में हार गयी, पर करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया. कप्तान मिताली राज के नेतृत्व में महिला टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. खिलाड़ियों ने जो जज्बा औऱ जुनून दिखाया है, उसके लिए दिल से सलाम. पुरुष क्रिकेट टीम का को जो सुविधाएं मिलती हैं, उसका 10% भी इन्हें नहीं […]
विज्ञापन
महिला क्रिकेट टीम भले ही फाइनल में हार गयी, पर करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया. कप्तान मिताली राज के नेतृत्व में महिला टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. खिलाड़ियों ने जो जज्बा औऱ जुनून दिखाया है, उसके लिए दिल से सलाम. पुरुष क्रिकेट टीम का को जो सुविधाएं मिलती हैं, उसका 10% भी इन्हें नहीं मिलता. इन महिलाओं ने बताया है कि दिल में अगर जज्बा हो, तो संघर्ष भी छोटे पड़ जाते है.
छोटे-छोटे शहरों से आयी इन युवा खिलाड़ियों ने पूरे देश को प्रेरित किया है. आनेवाले समय में अब लड़कियां भी इस खेल को न सिर्फ देखने में बल्कि खेलने में उतनी ही रुचि दिखायेगी उसमें कोई संशय नहीं है. उम्मीद है बीसीसीआई भी इन खिलाड़ियों को उम्दा सुविधाएं और ट्रेनिंग उपलब्ध करवायेगी. हमें अपने देश की बेटियों पर गर्व है.
डॉ शिल्पा जैन सुराणा, वरंगल, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




