दलित महिलाएं ही डायन क्यों ?

Updated at : 20 Jun 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
दलित महिलाएं ही डायन क्यों ?

आये दिन पढ़ने को मिलता हैं कि किसी महिला को डायन बता कर मार दिया गया या इंसानियत की सारी हदें पार कर प्रताड़ित किया गया. इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं. इन सारी घटनाओं को अगर गहराई से देखा जाये, तो एक गहरी समानता दिखाई पड़ती हैं. जिन महिलाओं को डायन बताया […]

विज्ञापन

आये दिन पढ़ने को मिलता हैं कि किसी महिला को डायन बता कर मार दिया गया या इंसानियत की सारी हदें पार कर प्रताड़ित किया गया. इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं. इन सारी घटनाओं को अगर गहराई से देखा जाये, तो एक गहरी समानता दिखाई पड़ती हैं.

जिन महिलाओं को डायन बताया गया था, वे सभी दलित थी. अक्सर या तो वे बहुत गरीब होती हैं या विधवा होकर भी अच्छी खासी संपत्ति की हकदार होती हैं. उनका संपत्ति का हकदार होना, समाज के कई लोगों को फूटी आंख भी नहीं सुहाता. गरीब औरतों के मामले में लोग इतने अंधविश्वासी होते हैं कि किसी पर भी डायन होने की अफवाह पर तुरंत विश्वास कर लेते हैं. इसे सिर्फ शिक्षा से ही दूर किया जा सकता हैं.

सीमा साही ,बोकारो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola