ईमानदारी का इनाम

Updated at : 16 Jun 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
ईमानदारी का इनाम

झारखंड सरकार ने कुछ ईमानदार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया जिसमें एसडीओ भोर सिंह यादव और नगर आयुक्त प्रशांत कुमार शामिल हैं. सरकार का फैसला कई लोगों को समझ नहीं आया. भोर सिंह यादव ने रांची की बेहतरी के लिए कई काम किये. नगर आयुक्त प्रशांत कुमार भी रांची को सुंदर बनाने का काम कर […]

विज्ञापन
झारखंड सरकार ने कुछ ईमानदार आईएएस अधिकारियों का तबादला किया जिसमें एसडीओ भोर सिंह यादव और नगर आयुक्त प्रशांत कुमार शामिल हैं. सरकार का फैसला कई लोगों को समझ नहीं आया.
भोर सिंह यादव ने रांची की बेहतरी के लिए कई काम किये. नगर आयुक्त प्रशांत कुमार भी रांची को सुंदर बनाने का काम कर रहे थे. अब लगता है कि ये तबादला पूरी तरह से राजनैतिक है क्योंकि इनके सख्त तेवर से माननीयों को शायद तकलीफ हो रही थी. अब सब चुप हैं, आखिर क्यों? अगर रांची को स्मार्ट सिटी बनाना है, तो ऐसे अधिकारियों का रहना बहुत जरूरी है. मुख्यमंत्री ने यह कहा था कि काम नहीं करने वाले अधिकारी व कर्मचारी नपेंगें, पर उन्होंने तो काम करने वाले अधिकारियों को ही नाप लिया.
धीरज कुमार,रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola