पत्थरबाजी को फैलने से रोकें

आये दिन अखबारों में यह पढ़ने को मिलता रहा है कि फलां जगह रोष में आकर भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके. अभी तो यह कम मात्रा में है. अगर इसको नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह बेकाबू हो जायेगा और हालात कश्मीर की तरह हो जायेंगे. हर जगह भीड़ बेकाबू होती जा रही […]
आये दिन अखबारों में यह पढ़ने को मिलता रहा है कि फलां जगह रोष में आकर भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके. अभी तो यह कम मात्रा में है. अगर इसको नियंत्रित नहीं किया गया, तो यह बेकाबू हो जायेगा और हालात कश्मीर की तरह हो जायेंगे. हर जगह भीड़ बेकाबू होती जा रही है. हमारे देश में भड़कानेवालों की कमी नहीं है और वे यह अच्छी तरह जानते हैं कि मासूम जनता को आसानी से भड़का कर अपना उल्लू कैसे सीधा किया जाये.
अभी पत्थरबाजी कश्मीर की बहुत बड़ी समस्या हैं, जिससे निपटना बहुत कठिन है. सरकार कतई नहीं चाहेगी कि यह समस्या कश्मीर के अलावा कहीं और भी दिखायी पड़े और उससे दो चार होना पड़े. सरकार को चाहिए कि ऐसे मामलों में विवेकपूर्ण कार्रवाई करे.
सीमा साही ,बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




