21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

VIDEO : झारखंड के कलाकारों के लिए प्रियंका चोपड़ा ने दिया यह संदेश

रांची : झारखंड के जमशेदपुर में जन्म लेने वाली बॉलीवुड की बेहद ग्लैमरस ऐक्ट्रेस, पूर्व मिस वर्ल्ड, बॉलीवुड की पसंदीदा भारतीय अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने झारखंड के कलाकारों के लिए एक संदेश भेजा है. खासकर रांची में चल रहे तीन दिवसीय झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स से जुड़े कलाकारों […]

रांची : झारखंड के जमशेदपुर में जन्म लेने वाली बॉलीवुड की बेहद ग्लैमरस ऐक्ट्रेस, पूर्व मिस वर्ल्ड, बॉलीवुड की पसंदीदा भारतीय अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने झारखंड के कलाकारों के लिए एक संदेश भेजा है. खासकर रांची में चल रहे तीन दिवसीय झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स से जुड़े कलाकारों के लिए.

इसे भी पढ़ें : रांची में बोले संजय मिश्रा : झारखंड के कलाकारों में है ‘दम’, मुंबई जाकर बॉलीवुड में दिखायें अपनी प्रतिभा, देखें VIDEO

झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा को रविवार (27 मई, 2018) को रांची आना था, लेकिन उनका यहां आने का कार्यक्रम टल गया है. उन्होंने अपने वीडियो संदेश में फिल्म फेस्टिवल की सफलता के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं. उन्होंने कहा है कि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर की फिल्में दिखायी जायेंगी और इसका लाभ फिल्म जगत के लोगों को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें :इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को होस्ट करेंगी तीन साल की उम्र में स्टेज पर परफॉर्म करने वाली शिखा मल्होत्रा

प्रियंका ने कहा कि उन्हें रांची आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आ पा रही हैं. उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह आयोजन हर वर्ष होगा और कभी न कभी वह उसमें शरीक जरूर होंगी.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel