लालू में गठबंधन तोड़ने की हिम्मत नहीं : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना. भाजपा के वरिष्ठ नेता व पू्र्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद में गठबंधन तोड़ने की हिम्मत नहीं है. वे सिर्फ गीदड़ भभकी दे रहे हैं. जदयू कोई भी डेडलाइन तय करें लालू प्रसाद मुख्यमंत्री का अपमान करने वाले अपने बयानवीरों पर कार्रवाई नहीं करने वाले हैं. मोदी ने कहा कि […]
विज्ञापन
पटना. भाजपा के वरिष्ठ नेता व पू्र्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद में गठबंधन तोड़ने की हिम्मत नहीं है. वे सिर्फ गीदड़ भभकी दे रहे हैं. जदयू कोई भी डेडलाइन तय करें लालू प्रसाद मुख्यमंत्री का अपमान करने वाले अपने बयानवीरों पर कार्रवाई नहीं करने वाले हैं. मोदी ने कहा कि एनडीए के राष्ट्रपति के उम्मीदवार व बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राजद-कांग्रेस के विधायक, सांसद अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए मतदान करें. कोविंद की जीत सुनिश्चित है.
महागठबंधन में रार से राज्य का विकास बाधित होगा : नित्यानंद राय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने महागठबंधन में चल रहे रार पर कहा है कि यह उनका अंदरुनी मामला है लेकिन इससे राज्य का विकास बाधित होगा. राज्य की विधि-व्यवस्था पहले से ही चौपट है. मौजूदा खींचतान से राज्य का विकास और ठप होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










