जदयू का राजद पर हमला, कहा- यही है राजद का दलित प्रेम

पटना : राजद के 22वां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया जा रहा है. स्थापना दिवस को लेकर तैयार बैनर-पोस्टर लगातार खबरों में है. राजद के बैनर-पोस्टर में लालू प्रसाद की बड़ी बहू की तस्वीर छपने पर कई तरह के कयास लगाये जाने लगे, वहीं अब विपक्ष ने निशाना साधते हुए कहा है कि बैनर-पोस्टर पर […]
पटना : राजद के 22वां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया जा रहा है. स्थापना दिवस को लेकर तैयार बैनर-पोस्टर लगातार खबरों में है. राजद के बैनर-पोस्टर में लालू प्रसाद की बड़ी बहू की तस्वीर छपने पर कई तरह के कयास लगाये जाने लगे, वहीं अब विपक्ष ने निशाना साधते हुए कहा है कि बैनर-पोस्टर पर लालू परिवार का बोलबाला है. एक ही परिवार के छह सदस्य बैनर-पोस्टर पर हैं. साथ ही विपक्ष ने हमला बोला है कि दलितों की राजनीति का दावा करनेवाली पार्टी के बैनर-पोस्टर से दलित नेता ही गायब हैं.
जदयू ने बोला हमला
जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद के स्थापना दिवस के बैनर-पोस्टर पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा है कि राजद के स्थापना दिवस के बैनर-पोस्टर में लालू परिवार के ही छह सदस्य विराजमान हैं. उन्होंने कहा कि यह कैसी मानसिकता है कि दलितों की राजनीति करने का दावा करनेवाली पार्टी के बैनर-पोस्टर से ही दलित नेता गायब हैं. दलितों के साथ ऐसी घृणा क्यों?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










