VIDEO : शराबबंदी की आड़ में पुलिसिया कार्रवाई से भड़के माले कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
VIDEO : शराबबंदी की आड़ में पुलिसिया कार्रवाई से भड़के माले कार्यकर्ता

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शराबबंदी के नाम पर पुलिसनिर्दोषलोगों को प्रताड़ित कर रही है. मामले नेताओं ने काफी संख्या में जुटकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. उनका आरोप है कि बिहटा […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शराबबंदी के नाम पर पुलिसनिर्दोषलोगों को प्रताड़ित कर रही है. मामले नेताओं ने काफी संख्या में जुटकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. उनका आरोप है कि बिहटा की स्थानीय पुलिस शराबबंदी के नाम पर गरीब युवकों को थाने लाकर मारपीट कर रही है. मामले कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाकर बिहार सरकार से उनपर कार्रवाई करने की मांग की. कार्यकर्ता इस बात से काफी गुस्से में थे कि बेवजह का आरोप लगाकर पुलिस उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है. कार्यकर्ताओं ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें-
बिहटा में शराब पीते और बेचते 10 गिरफ्तार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन