VIDEO: उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर शेयर किया जीप पर बंधे कश्मीरी युवक का वीडियो

Updated:
विज्ञापन
VIDEO: उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर शेयर किया जीप पर बंधे कश्मीरी युवक का वीडियो

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में स्थानीय युवकों द्वारा चुनावी ड्यूटी में लगे सीआरपीएफ जवानों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सूबे के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कीहै. अपने ट्विटर वॉल पर उन्होंने जो वीडियो और तस्वीरें शेयर की है उसमें नजर आ रहा है कि […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में स्थानीय युवकों द्वारा चुनावी ड्यूटी में लगे सीआरपीएफ जवानों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सूबे के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कीहै. अपने ट्विटर वॉल पर उन्होंने जो वीडियो और तस्वीरें शेयर की है उसमें नजर आ रहा है कि जीप के बोनट पर एक कश्मीरी युवक को बांधा गया है.

उमर ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है कि इस युवक को सेना ने जीप पर इसलिये बांधा है ताकि उन पर पत्थर न फेंके जाएं. यह बहुत शॉकिंग है… अपने ट्विटर वॉल पर उन्होंने 15 सकेंड का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें एक चेतावनी सुनी जा सकती है कि पत्थरबाजों का यह अंजाम होगा…

जवान पर हमला मामले में सीआरपीएफ हुआ सख्त, उत्पातियों पर दर्ज किया गया केस

वीडियो में नजर आ रहा है कि जीप के बोनट पर एक आदमी को बांधा गया है. इसी जीप से लाउडस्पीकर पर चेतावनी दी जा रही है… जीप के पीछे एक ट्रक भी जाता नजर आ रहा है. हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है.

जम्मू-कश्मीर में जवानों से मारपीट का वीडियो: सीआरपीएफ जवानों के संयम की पूरे देश में हो रही है तारीफ

वहीं, आर्मी मामले को लेकर कहा है कि इस घटना को लेकर जांच की जा रही है. उमर के ट्वीट पर काफी रिप्लाई भी आये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola