किसानों की मांग के आगे झुकी महाराष्‍ट्र सरकार, कर्ज हुआ माफ, किसानों ने आंदोलन लिया वापस

Updated:
विज्ञापन
किसानों की मांग के आगे झुकी महाराष्‍ट्र सरकार, कर्ज हुआ माफ, किसानों ने आंदोलन लिया वापस

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को किसानों के कर्ज माफ कर दिये हैं और इसके लिए मानदंड तय करने हेतु एक समिति गठित करने की घोषणा होने के बाद कृषकों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. राजस्व मंत्री चन्द्रकांत पाटिल ने कहा, ‘सरकार ने किसानों का ऋण माफ करने का निर्णय किया है. सीमांत […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को किसानों के कर्ज माफ कर दिये हैं और इसके लिए मानदंड तय करने हेतु एक समिति गठित करने की घोषणा होने के बाद कृषकों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. राजस्व मंत्री चन्द्रकांत पाटिल ने कहा, ‘सरकार ने किसानों का ऋण माफ करने का निर्णय किया है. सीमांत किसानों का सारा ऋण आज से ही माफ किया जाता है.’

ये भी पढ़ें… किसान और जवान मर रहे क्या यही हैं अच्छे दिन : लालू

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा गठित उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष पाटिल आज यहां किसान नेताओं से चर्चा के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. वार्ता में भाग लेने वाले किसान नेता और लोकसभा सदस्य राजू शेट्टी ने कहा कि वह खुश हैं कि उनकी मांगें मान ली गयी हैं.

शेट्टी ने कहा, ‘हमारे मुद्दे सुलझ गये हैं. हमने कल और परसों होने वाले धरना प्रदर्शन सहित अपना आंदोलन अस्थाई रूप से वापस लेने का फैसला लिया है. लेकिन, यदि 25 जुलाई तक (ऋण माफी पर) कोई संतोषजनक फैसला नहीं लिया गया तो हम अपना आंदोलन फिर शुरू करेंगे.’ अन्य किसान नेता रघुनाथदादा पाटिल ने कहा कि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि किसानों का ‘सारा कर्ज’ माफ होगा.

ये भी पढ़ें… आत्महत्या करने वाले किसानों में से एक ने सुसाइड नोट में लिखा रोंगटे खड़ी करने वाली बात

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल दीवाली के त्योहार जैसा माहौल है. हमारी सभी, 100 प्रतिशत, मांगें मान ली गयी हैं.’ उन्होंने कहा कि मंत्रीसमूह ने किसानों को आज से नये सिरे से ऋण देना शुरू करने का फैसला लिया है. निर्दलीय विधायक बाचु काडु ने कहा, ‘हम कल और 13 जून को आहूत सड़क और रेल रोको आंदोलन वापस ले रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन, यदि आज लिये गये फैसले 24 जुलाई तक लागू नहीं होते हैं तो, किसान अपना आंदोलन फिर शुरू करेंगे.’ राजस्व मंत्री से जब पूछा गया कि आज से जब नये सिरे से ऋण दिया जा रहा है तो क्या पुराने ऋण का समावेशन होगा, उन्होंने कहा, ‘यह सामान्य बैंकिंग प्रश्न है. जब तक पुराना ऋण माफ नहीं होगा, नया ऋण नहीं मिल सकता.’

ये भी पढ़ें… किसान आंदोलन : कृषि संकट और बेचैनी का गुबार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola