पत्थरबाजों की वजह से चकमा देकर एक बार फिर भाग गया अलकायदा का आतंकी जाकिर मूसा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठन अलकायदा का भारत में प्रमुख आतंकी जाकिर मूसा एक बार फिर सुरक्षा बलों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा. सुरक्षा बलों को खबर मिली थी कि वह शुक्रवार शाम त्राल के नूरपुरा स्थित अपने पैतृक घर में छुपा हुआ है. इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके […]
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठन अलकायदा का भारत में प्रमुख आतंकी जाकिर मूसा एक बार फिर सुरक्षा बलों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा. सुरक्षा बलों को खबर मिली थी कि वह शुक्रवार शाम त्राल के नूरपुरा स्थित अपने पैतृक घर में छुपा हुआ है. इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूसा सुरक्षाबलों को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया. हालांकि, अधिकारियों ने इस बाबत कोई जानकारी दी है और इलाके में अब भी घेराबंदी जारी है. सुरक्षा बलों को नूरपुरा में अलकायदा कमांडर जाकिर मूसा के अलावा तीन और आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी. इनमें एक स्थानीय कमांडर सालेह मोहम्मद अखून भी था, जो मूसा को स्थानीय स्तर पर मदद पहुंचाता है.
इस खबर को भी पढ़ें: कश्मीर : ईद पर भी बाज नहीं आये पत्थरबाज, CRPF कैंप पर भी किया हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










