जम्मू-कश्मीर: आर्मी कैंप पर हमला, 2 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद

Updated:
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: आर्मी कैंप पर हमला, 2 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद

कुपवाड़ा :जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बड़ा फिदायीन हमला हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया और कैंप के अंदर घुसने की कोशिश की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया. आतंकियों की संख्‍या चार बतायी जा रही है जिनमें से दो को जवानों ने मार गिराया है. खबर है […]

विज्ञापन

कुपवाड़ा :जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बड़ा फिदायीन हमला हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया और कैंप के अंदर घुसने की कोशिश की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गया. आतंकियों की संख्‍या चार बतायी जा रही है जिनमें से दो को जवानों ने मार गिराया है.

खबर है कि आतंकियों ने सुबह 4 बजे हमला किया. माना जा रहा है कि 2 हमलावर अभी भी इलाके में छिपे हुए हैं. जहां फिदायीन हमलावरों ने हमला किया वहां सेना की तोप रखी हुई हैं.

बड़े हमले की योजना बना रहे 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, यूपी एटीएस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता

इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान चला रही है.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शहीद हुए सैन्य अधिकारी की पहचान कैप्टन आयुष के तौर पर हुई है.
आतंकियों ने चौकीबल स्थित पंजगांव में बटालियन शिविर पर हमला किया. इस क्षेत्र की अहम सडकों पर यह शिविर सडकें खोलने के काम की जिम्मेदारी निभाता है. ऐसा माना जा रह है कि आतंकियों का संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है.

अब आतंकवादी हमलों का गोली और बारूद के बजाय सजिर्कल स्ट्राइक से ही दिया जायेगा जवाब, सेना के तीनों अंगों ने मिलाया हाथ

सूत्रों की माने तो सेना ने दो आतंकियों को मार गिराकर उनके हमले को विफल कर दिया. हालांकि यह सुनिश्चित करने के लिए तलाश जारी है कि कहीं अंधेरे का फायदा उठाकर कोई आतंकी शिविर के अंदर तो नहीं घुस गया.

तीन जवान शहीद

मुठभेड़ में तीन जवानों के शहीद होने की खबर है. खबर है कि शहीद होने वालों में एक कैप्टन, एक जेसीओ और एक जवान शामिल हैं. मुठभेड़ में 8 जवान घायल भी हुए है जिन्हें श्रीनगर आर्मी अस्पताल में भर्ती करने के लिए एयरलिफ्ट किया गया है.

पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को मान लिया आतंकवादी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola