नीतीश-मरांडी की सभा कल, झाविमो ने झोंकी ताकत

जमशेदपुर: 86 बस्तियों को मालिकाना हक, राज्य में शराब बंदी समेत अन्य मुद्दे पर 11 जून को एग्रिको मैदान में होने वाली बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अौर झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की सभा को सफल बनाने के लिए झाविमो ने पूरी ताकत झोंक दी है. शहर को झंडा-बैनर से पाटा जा रहा […]
सभा स्थल पर 40 गुणा 26 फीट का भव्य मंच बनाया जा रहा है. एग्रिको मैदान की सजावट की जा रही है. सभा में पूर्वी सिंहभूम के के अलावा सरायकेला-खरसावां के कार्यकर्ता अौर आम लोग भी शामिल होंगे. सभा को सफल बनाने के लिए जदयू भी झाविमो के साथ है. सभा में कोल्हान से 20 हजार लोगों को जुटाने की तैयारी है. झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार की सुबह दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से जमशेदपुर आयेंगे, जबकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम चार बजे शहर पहुंचेंगे. उनके साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, राज्यसभा सांसद हरिवंश, झाविमो नेता प्रदीप यादव रांची से जमशेदपुर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










