ईडी द्वारा बेटे को नोटिस भेजे जाने पर चिदंबरम ने दिखाये तल्ख तेवर, कहा – मेरी आवाज को दबा नहीं सकती सरकार

Updated:
विज्ञापन
ईडी द्वारा बेटे को नोटिस भेजे जाने पर चिदंबरम ने दिखाये तल्ख तेवर, कहा – मेरी आवाज को दबा नहीं सकती सरकार

नयी दिल्ली : विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) नियमों के उल्लंघन मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से बेटे कार्ती पी चिदंबर को जारी किये गये कारण बताओ नोटिस के बाद पिता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा है कि सरकार मेरी आवाज को दबा नहीं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) नियमों के उल्लंघन मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से बेटे कार्ती पी चिदंबर को जारी किये गये कारण बताओ नोटिस के बाद पिता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा है कि सरकार मेरी आवाज को दबा नहीं सकती है और न ही मुझे लिखने से रोक सकती है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि ईडी ने उनके बेटे कार्ती पर बेबुनियाद और आधारहीन आरोप लगा रहा है. ईडी को वक्त-बे-वक्त आरोप लगाने की आदत सी हो गयी है.

कार्ती चिदंबरम को ईडी की ओर से नोटिस दिये जाने पर बिफरे पिता पी चिदंबरम ने कहा कि ईडी की ओर से सोमवार को जारी किया गया नोटिस इसका एक और उदाहरण है. प्रेस को जारी की गयी विज्ञप्ति में लगाया गया आरोप आधारहीन, पूरी तरह गलत और बेतुका है. वहीं, पी चिदंबरम का यह भी कहना है कि कार्ती चिदंबरम को कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है. नोटिस जारी हुआ होता, तो उसका उचित जवाब दिया जाता. यह विज्ञप्ति केवल प्रेस को जारी किया गया है.

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को 45 करोड़ रुपये से जुड़े फेमा कानून के उल्लंघन के मामले में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ती चिदंबरम और उनसे कथित तौर पर संबंधित कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. ईडी ने दो साल से अधिक की जांच के बाद इसी प्रकार का नोटिस चेन्नई की कंपनी मेसर्स वासन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड को 2,262 करोड़ रुपये के विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) नियमों के उल्लंघन को लेकर जारी किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने एक नोटिस में कहा कि मेसर्स एडवांटेज स्ट्रैटजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने विदेशी निवेशकों को वासन (चेन्नई की कंपनी) के शेयरों की बिक्री सौदे में करीब 45 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की.

ईडी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, मेसर्स एडवांटेज स्ट्रैटजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों तथा कार्ती पी चिदंबरम को भी नोटिस जारी किये गये हैं. ऐसा जान पड़ता है कि वह नियंत्रक हैं और इस सौदे के वे हीं लाभार्थी हैं. ईडी ने मामले में मेसर्स वासन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड तथा उसके विदेशी निवेशकों द्वारा विदेशी निवेशकों से प्राप्त निवेश के संदर्भ में कुल 2,262 करोड़ रुपये के विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के प्रावधानों का उल्लंघन पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola