CBSE NEET 2018 की अधिसूचना जारी, 6 मई को परीक्षा, 9 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन

नयी दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने एमबीबीएस और बीडीएस में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट-2018) की अधिसूचना जारी कर दी है. गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, उम्मीदवार आठ फरवरी से नौ मार्च तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. परीक्षा छह मई (रविवार) को होगी. […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने एमबीबीएस और बीडीएस में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट-2018) की अधिसूचना जारी कर दी है. गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, उम्मीदवार आठ फरवरी से नौ मार्च तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. परीक्षा छह मई (रविवार) को होगी.
परीक्षा शुल्क 10 मार्च तक जमा किया जा सकता है. परीक्षा शुल्क सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 1400 रुपये और आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, दिव्यांग) के लिए 750 रुपये है. उम्मीदवार सीबीएसइ की आधिकारिक वेबसाइट Cbseneet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
मालूम हो कि 2016 में ही देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस में नामांकन के लिए नीट को अनिवार्य किया गया था. हालांकि एम्स जैसे कुछ चुनिंदा संस्थानों को इससे अलग रखा गया है.
खास बातें
– इस साल का सिलेबस पिछले साल आयोजित परीक्षा की तरह का होगा.
– आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आधार नंबर होना जरूरी है. जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय के छात्रों को इससे छूट है.
-आवेदक एनआरआइ है, तो इसके लिए उसको पासपोर्ट नंबर देना जरूरी होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










