टीम को हारता देख अंपायर से ही उलझ गये रोहित शर्मा, मैच फीस का भरना पड़ेगा 50 % जुर्माना

मुंबई : मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के लिये मैच शुल्क का 50 प्रतिशत जुर्माना किया गया है. यह घटना कल रात वानखेडे स्टेडियम में हुई जब मुंबई को आखिरी ओवर में 17 रन की जरुरत थी. जयदेव […]
मुंबई : मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के लिये मैच शुल्क का 50 प्रतिशत जुर्माना किया गया है. यह घटना कल रात वानखेडे स्टेडियम में हुई जब मुंबई को आखिरी ओवर में 17 रन की जरुरत थी.
जयदेव उनादकट के इस ओवर की पहली गेंद पर बेन स्टोक्स ने सीमा रेखा पर बेहतरीन कैच लेकर हार्दिक पंड्या को पवेलियन भेजा जबकि रोहित ने दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा. उनादकट ने तीसरे गेंद रोहित से काफी दूरी फेंकी थी और उन्हें लगा कि यह वाइड है लेकिन अंपायर एस रवि ने उसे वाइड नहीं दिया. इस फैसले से निराश रोहित अंपायर के पास गये और उन्होंने गुस्से में विरोध किया और यहां तक कि स्क्वायर लेग अंपायर ए नंदकिशोर ने हस्तक्षेप किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










