विश्व कप से कठिन है चैंपियंस ट्राॅफी : कोहली

Updated:
विज्ञापन
विश्व कप से कठिन है चैंपियंस ट्राॅफी : कोहली

मुंबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को स्वीकार किया कि चैंपियंस ट्राॅफी विश्व कप से अधिक प्रतिस्पर्धी है, जिसमें सीमित शेड्यूल में शीर्ष आठ टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं. कोहली ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी ऊंचा होता है. विश्व कप में आपको […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को स्वीकार किया कि चैंपियंस ट्राॅफी विश्व कप से अधिक प्रतिस्पर्धी है, जिसमें सीमित शेड्यूल में शीर्ष आठ टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होती हैं. कोहली ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले कहा, ‘‘इस टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी ऊंचा होता है. विश्व कप में आपको लय में आने के लिए लीग मैच मिलते हैं, लेकिन चैंपियंस ट्राॅफी में पहले ही मैच से अच्छा खेलना पड़ता है. यदि नहीं खेलेंगे, तो जल्दी बाहर हो जायेंगे.’ भारत को पहला मैच चार जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से बर्मिंघम में खेलना है, लेकिन कप्तान नहीं चाहते कि गत चैंपियन होने का उनकी टीम कोई अतिरिक्त दबाव ले.

उन्होंने कहा, ‘‘पहली चुनौती तो यह है कि हमें यह नहीं सोचना है कि हम खिताब बरकरार रखने जा रहे हैं. जब पिछली बार हम वहां गये थे, तो एक युवा टीम के तौर पर खेल का पूरा मजा लेने गये थे और आखिर में खिताब जीत गये.’ कोहली ने कहा, ‘‘2013 में मिली खिताबी जीत के बाद ऐसी टीम बनी जो अभी तक अच्छा खेलती आयी है. मौजूदा टीम में कुछ बदलाव है, लेकिन मानसिकता वही है कि अपने खेल का पूरा मजा लेना है. टेस्ट में हम इसी मानसिकता के साथ शीर्ष पर पहुंचे.’ उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों सीनियर खिलाड़ी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्टाइलिश युवराज सिंह खुल कर खेलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola