बांग्लादेश ने रचा इतिहास, 17 साल बाद कंगारुओं को किया पस्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ढाका : बायें हाथ के स्पिनरों शाकिब अल हसन और ताइजुल इस्लाम की फिरकी के जादू ने बांग्लादेश ने डेविड वार्नर के शतक के बावजूद आस्ट्रेलिया को आज यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच के बाद 20 रन से हराकर इस टीम के खिलाफ पहली जीत दर्ज की और पिछले 17 साल में […]
विज्ञापन
ढाका : बायें हाथ के स्पिनरों शाकिब अल हसन और ताइजुल इस्लाम की फिरकी के जादू ने बांग्लादेश ने डेविड वार्नर के शतक के बावजूद आस्ट्रेलिया को आज यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच के बाद 20 रन से हराकर इस टीम के खिलाफ पहली जीत दर्ज की और पिछले 17 साल में पहली बार आस्ट्रेलिया को शिकस्त दी.
भारत बनाम श्रीलंका : कल तिहरा शतक जमाने उतरेंगे महेंद्र सिंह धौनी
पहली पारी में 68 रन देकर पांच विकेट चटकाने वाले शाकिब ने दूसरी पारी में भी 85 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम 70 . 5 ओवर में 244 रन पर ढेर हो गयी. ताइजुल ने 60 रन देकर तीन जबकि आफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने 80 रन देकर दो विकेट चटकाए.
आस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज वार्नर ने 135 गेंद में 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 112 रन की तूफानी पारी खेलने के अलावा कप्तान स्टीवन स्मिथ (37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी भी की लेकिन बांग्लादेश को दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त लेने से नहीं रोक पाये. वार्नर और स्मिथ के बीच की यह साझेदारी एशिया में चौथी पारी में आस्ट्रेलिया की सबसे बडी साझेदारी है. नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पैट कमिंस ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 33 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
#viral video : अनुष्का नहीं इसके साथ कोहली ने लगाया जीत का ठुमका
आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों में यह बांग्लादेश की पहली जीत है जबकि चार मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. आस्ट्रेलिया ने दिन की शरुआत दो विकेट पर 109 रन से की. वार्नर 75 जबकि स्मिथ 25 रन से आगे खेलने उतरे. इन दोनों की मौजूदगी में लग रहा था कि आस्ट्रेलिया बांग्लादेश पर लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने में सफल रहेगा.
वार्नर ने ताइजुल पर दो रन के साथ 121 गेंद में अपना 19वां शतक पूरा किया जो एशिया में उनका दूसरा शतक है. शाकिब ने वार्नर को पगबाधा करके बांग्लादेश को दिन की पहली सफलता दिलायी. स्मिथ को 29 रन के स्कोर पर मिड आन पर तमीम इकबाल ने जीवनदान किया लेकिन आस्ट्रेलियाई कप्तान इसका फायदा नहीं उठा पाए और शाकिब की गेंद पर विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम को कैच दे बैठे.
ताइजुल ने इसके बाद पीटर हैंड्सकोंब (15) और एशटन एगर (02) को पवेलियन भेजा जबकि शाकिब ने मैथ्यू वेड (04) को पगबाधा किया जिससे आस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 195 रन हो गया. लंच के बाद ग्लेन मैक्सवेल (14) शाकिब की गेंद को विकेटों पर खेल गये. मेहदी हसन ने नाथन लियोन (12) को आउट करके आस्ट्रेलिया को नौवां झटका दिया. आस्ट्रेलिया को इस समय जीत के लिए 37 रन की दरकार थी.
कमिंस ने महेदी हसन पर दो छक्कों के साथ टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया लेकिन ताइजुल ने पसलियों में खिंचाव के कारण दौरे से बाहर हुए जोश हेजलवुड (00) को पगबाधा करके आस्ट्रेलिया पर बांग्लादेश की पहली जीत सुनिश्चित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










