प्रियंका चोपड़ा से सगाई को लेकर निक जोनास की Ex गर्लफ्रेंड ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा से सगाई को लेकर निक जोनास की Ex गर्लफ्रेंड ने कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्‍होंने पिछले महीने 18 जुलाई को अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग सगाई की थी. सगाई के बाद दोनों को बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्‍स की तरफ से बधाईयां मिली. हालांकि दोनों के उम्र को लेकर कई लोगों ने उन्‍हें ट्रोल भी […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्‍होंने पिछले महीने 18 जुलाई को अमेरिकन सिंगर निक जोनास संग सगाई की थी. सगाई के बाद दोनों को बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्‍स की तरफ से बधाईयां मिली. हालांकि दोनों के उम्र को लेकर कई लोगों ने उन्‍हें ट्रोल भी किया. लेकिन इससे दूर प्रियंका और निक लाईफ को इंज्‍वॉय कर रहे हैं. अब निक की एक्‍स गर्लफ्रेंड ओलीविया कल्‍पो का रियेक्‍शन सामने आया है.

काल्‍पो ने कहा, वह प्रियंका चोपड़ा और निक की सगाई से बेहद खुश हैं. वेबसाइट ‘पीपुल डॉट काम’ के मुताबिक, वर्ष 2012 में मिस यूनिवर्स रह चुकीं निक जोनास की एक्‍स गर्लफ्रेंड ने निक को बधाई और शुभकामनायें दी है.

प्रियंका और निक को बधाई देते हुए उन्‍होंने कहा,’ मुझे लगता है कि किसी भी समय, कोई भी अपने प्‍यार को पा सकता है, खासकर इस इंडस्‍ट्री में- क्‍योंकि यह मुश्किल है. आप देख सकते हैं कि ट्रैक रिकॉर्ड काम नहीं कर रहे हैं.’

ओलीवीय कल्‍पो ने आगे कहा,’ इसलिए मैं उनके लिए खुश हूं. कामना करती हूं कि हर किसी को प्‍यार को खूब खुशी मिले. हम दोनों अलग हो गये हैं तो इसका मतलब यह तो नहीं कि मैं उसके लिए दुआ न करूं.’

गौरतलब है कि कल्‍पो साल 2012 में मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं. निक और कल्‍पो का रिश्‍ता दो सालों तक चला था. साल 2015 में दोनों का रिश्‍ता टूट गया था. अलग होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान निक जोनास ने ओलीविया के अच्‍छे भविष्‍य की कामना की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola